×

महिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान, काफी संख्या में लोगों को बनाया सदस्य

महिला कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष ने चलाया सदस्यता अभियान काफी संख्या में लोगों को बनाया सदस्य

चकिया। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के निर्देश पर चंदौली महिला कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष डॉ रीना ने चकिया विधानसभा के सिकंदरपुर ,कौड़िहार मवईया एवं लेवा में जनसंपर्क का सदस्यता अभियान चलाया इस दौरान काफी संख्या में लोगों को कांग्रेस पार्टी का सदस्य बनाया गया वही जिला अध्यक्ष डॉ रीना ने लोगों के बीच कांग्रेस के विचारधाराओं को बताया इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी की प्रतिज्ञा पत्र का वितरण भी किया।

Share this story