×

बरहनी ब्लॉक के कोदई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के दावे, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

बरहनी ब्लॉक के कोदई ग्राम पंचायत में विकास कार्यों के दावे, योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर

चंदौली। जनपद के बरहनी ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत कोदई (तलाशपुर) में विकास कार्यों को लेकर ग्राम प्रधान कमला देवी के नेतृत्व में कई महत्वपूर्ण पहल किए जाने के दावे सामने आए हैं। करीब 3200 की आबादी वाले इस गांव में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में प्रयास जारी हैं।

ग्राम पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 1800 है, जिसमें कोदई गांव में ही करीब 1600 वोटर शामिल हैं। महिला मतदाताओं की संख्या करीब 1260 बताई गई है। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में कमला देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी उमाशंकर यादव को 140 वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी, जबकि शशिकांत बिंद तीसरे स्थान पर रहे थे।

 

 


गांव की साक्षरता दर लगभग 65 प्रतिशत है, जिसे ग्रामीण क्षेत्र के हिसाब से संतोषजनक माना जा रहा है, हालांकि शिक्षा के क्षेत्र में अभी और सुधार की आवश्यकता महसूस की जा रही है।

सरकारी योजनाओं के तहत ग्राम पंचायत में 386 राशन कार्ड बनाए गए हैं, जिससे पात्र लाभार्थियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 340 लोगों के कार्ड बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया है।

विकास कार्यों की बात करें तो ग्राम पंचायत को पिछले पांच वर्षों में लगभग 36 लाख रुपये का बजट प्राप्त हुआ है। इस बजट के तहत मनरेगा योजना के अंतर्गत करीब 15 लाख रुपये के कच्चे कार्य, जैसे खड़ंजा, नाली और मिट्टी कार्य कराए गए हैं। वहीं लगभग 7.5 लाख रुपये की लागत से सीसी रोड और इंटरलॉकिंग जैसे पक्के कार्य भी संपन्न किए गए हैं।

गांव की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि पर आधारित है, जहां लगभग 60 प्रतिशत लोग खेती-किसानी से जुड़े हैं, जबकि करीब 40 प्रतिशत लोग मजदूरी कर अपने जीवनयापन का साधन जुटाते हैं।

ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक अमन कुमार की तैनाती है, जो मिनी सचिवालय में नियमित रूप से उपस्थित रहकर ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। साथ ही समय-समय पर बैठकों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।

Share this story