×

चंदौली में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा 5 सूत्रीय मांग पत्र  नहरों में पानी छोड़ने, खाद-बीज उपलब्ध कराने और भूमि अधिग्रहण पर रोक लगाने की उठाई मांग  चंदौली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की।  ज्ञापन में कहा गया कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान धान की नर्सरी तैयार करने में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो।  पार्टी नेताओं ने सहकारी समितियों पर खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान समय में खाद-बीज की कमी के कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।  ज्ञापन में गड़ई नदी की खुदाई में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश में बिजली दरों में की गई 10 प्रतिशत वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए कहा गया कि बढ़ी हुई दरों का सीधा असर किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है।  कांग्रेस नेताओं ने भारतमाला परियोजना, विंध्य एक्सप्रेसवे एवं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भूमि अधिग्रहण आवश्यक हो तो भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाए।  जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी किसानों के हित में व्यापक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

चंदौली। किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी चंदौली ने शनिवार को राज्यपाल के नाम संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरुण द्विवेदी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए त्वरित समाधान की मांग की।

ज्ञापन में कहा गया कि धान का कटोरा कहे जाने वाले चंदौली जनपद में अभी तक नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे किसान धान की नर्सरी तैयार करने में गंभीर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि किसानों की जरूरतों को देखते हुए नहरों में तत्काल पानी छोड़ा जाए ताकि खेती का कार्य प्रभावित न हो।

पार्टी नेताओं ने सहकारी समितियों पर खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की भी मांग की। उनका कहना था कि वर्तमान समय में खाद-बीज की कमी के कारण किसानों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

ज्ञापन में गड़ई नदी की खुदाई में कथित अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच कराने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा प्रदेश में बिजली दरों में की गई 10 प्रतिशत वृद्धि को वापस लेने की मांग करते हुए कहा गया कि बढ़ी हुई दरों का सीधा असर किसानों और आम जनता पर पड़ रहा है।

कांग्रेस नेताओं ने भारतमाला परियोजना, विंध्य एक्सप्रेसवे एवं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के लिए किसानों की उपजाऊ भूमि के अधिग्रहण पर रोक लगाने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि यदि भूमि अधिग्रहण आवश्यक हो तो भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम-2013 का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जाए तथा किसानों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाए।

जिला कांग्रेस कमेटी ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो पार्टी किसानों के हित में व्यापक आंदोलन शुरू करने को बाध्य होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story