×

अयोध्या चढ़ावा विवाद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

अयोध्या चढ़ावा विवाद को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 
रामलला चढ़ावा विवाद पर चंदौली में कांग्रेस का हंगामा! राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

चंदौली। अयोध्या में रामलला के चढ़ावे से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भगवान रामलला के चढ़ावे की राशि में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं की शिकायतें सामने आई हैं, जिनकी स्वतंत्र और पारदर्शी जांच कराई जानी चाहिए। 

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि धार्मिक आस्था से जुड़े मामलों में पूर्ण पारदर्शिता आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि किसी स्तर पर गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

प्रदेश महासचिव देवेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि चढ़ावे की राशि में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है। उन्होंने कहा कि केवल जांच की घोषणा पर्याप्त नहीं है, बल्कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी सुनिश्चित की जानी चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर तथ्य सार्वजनिक किए जाएं तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share this story