Chanduli News: महुअर-हरधन सिवान में गाय चरा रही महिला को मनबढ़ ने पीटा
                      
                    Chanduli News: महुअर-हरधन सिवान में गाय चरा रही महिला को मनबढ़ ने पीटा
महुअर-हरधन सिवान में गाय चरा रही महिला को मनबढ़ ने पीटा,पीड़ित ने बलुआ थाना में दी तहरीर,थाना प्रभारी के संज्ञान में नहीं है मामला।
सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार अभियान चला रही है। महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा का एहसास दिलाने के लिए सरकार के निर्देश पर पुलिस क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरुक कर रही है, इसके लिए शक्ति दीदी, मिशन शक्ति अभियान आदि अभियान चलाकर जागरूक किया जा रहा है।
लेकिन सरकार व पुलिस के इस कवायद पर मनबढ़ पानी फेर दे रहे है। गाय चरा रही एक महिला को पीटने का मामला सामने आया है। बता दे की चंदौली जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के महुअर हरधन सिवान में गाय चरा रही एक महिला को मनबढ़ शख्स ने पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

   बलुआ थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी धर्मेंद्र मजदूरी का कार्य करता है, पत्नी संगीता गृहिणी है। पति मजदूरी का कार्य कर तथा पत्नी गाय चराकर परिवार की जीविका चलाते हैं। रोजाना की तरह संगीता गाय को लेकर सिवान में चराने गई थी, तभी मनबढ़ व्यक्ति ने महिला को पीट दिया, जिससे गंभीर चोट आई है।
घायल महिला को इलाज के लिए चहनिया स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहा हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों की टीम ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल महिला के पति धर्मेद्र ने बताया कि हमने इस बाबत तहरीर बलुआ थाना में दे दी है। पति धर्मेद्र ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही मामले को लेकर बलुआ थाना प्रभारी ने बताया कि घटना संज्ञान में नहीं है।
                          