×

Chanduli News: थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से वर्ष 2024 में कुल 238 परिवारों को मिलाया गया

Chanduli News: थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से वर्ष 2024 में  कुल 238 परिवारों को मिलाया गया

Chanduli News: थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह द्वारा परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से वर्ष 2024 में  कुल 238 परिवारों को मिलाया गया

कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही खाकी कर रही रिश्तों को भी मजबूत।

छोटी मोटी बातों व गलतफहमियों के कारण अलग हुए दम्पत्तियों को चन्दौली पुलिस द्वारा लगातार समझा-बुझाकर कराया जा रहा एक।

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा वर्ष 2024 में कुल 238 परिवारों को मिलाया गया।

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास से आज 06 बिछड़े दम्पत्ति पुनः एक साथ रहने को हुए राजी।

आदित्य लांग्हे  पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है।

दिनांक 28.06.2024 को ऐसे ही 06 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।

दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये।

महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास  द्वारा वर्ष 2024 में  कुल 238 परिवारों को मिलाया गया।

Share this story