×

Chanduli News: हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार

hfcfx

Chanduli News: हत्या का प्रयास करने वाले वांछित अभियुक्तगण गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक चन्दौली डा0 अनिल कुमार के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में वांछित अपराधियो के विरुद्ध चलाये गये गिरफ्तारी अभियान में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-23/2024 धारा 147,148,323,504,506,427,308,307 भादवि के वांछित अभियुक्तगण। 

1.सुमित कुमार पुत्र उदल राम 2.रामअवतार राम पुत्र स्व0 पोल्हावन 3.अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध निवासीगण ग्राम डेढगांवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली को दिनांक 03.02.2024 समय 22.00 बजे नौरंगाबाद तिराहे से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

पूर्व में कृत घटना का विवरण 


दिनांक 01.02.2024 की शाम अमूल दूध डेरी डेढगाँवा पर पहले दूध देने की बात को लेकर बच्चो के आपसी मारपीट व वाद विवाद को लेकर बदला लेने की भावना से अभियुक्तगण। 

1.सुमित कुमार पुत्र उदल राम 2.जयकृष्ण कुमार उर्फ पुन्दा पुत्र स्व0 रामरुप 3.रामअवतार राम पुत्र पोल्हावन 4.शमशेर राम पुत्र स्व0 रमेश 5.सुनील पुत्र लालचन्द्र राम 6.अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध 7.सर्वेश कुमार पुत्र सोमारु 8.वकील पुत्र स्व0 डबल राम समस्त निवासीगण ग्राम डेढ़गांवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली द्वारा लाठी डण्डा,राड, फावडा से लैस होकर पखन्डू सिंह के ईट भट्ठा पर जाकर भट्ठे पर मौजूद व्यक्तियो में से राहुल सिंह पुत्र योगेन्द्र सिंह तथा ज्योति सिंह पुत्र चन्द्रमा सिंह को गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की नियत से लाठी डण्डा,राड, फावडा से मारे पीटे थे तथा भट्ठे पर बने कमरे के टीन सेड़,कुर्सी लकड़ी का तख्त व ट्रैक्टर को तोड़ फोड़ किये, भट्ठे पर मौजूद अन्य व्यक्तियो के बीच बचाव करने पर जान से मार देने की धमकी देते हुए चले गये थे।

जिसके संबंध में थाना स्थानीय पर वादी की लिखित तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0-23/2024  धारा 147148,323,504,506,427,308,307 भादवि बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत है।


नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्तगण


1.सुमित कुमार पुत्र उदल राम उम्र 30 वर्ष । 


2.रामअवतार राम पुत्र स्व0 पोल्हावन उम्र 42 वर्ष । 


3.अवनीश उर्फ करिया पुत्र रामअवध उम्र 19 वर्ष। 

निवासीगण ग्राम डेढगांवा थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली। 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण

1.SHO राजीव कुमार सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली। 


2.उ0नि0 सुरेश प्रकाश सिंह चौकी प्रभारी डेढावल कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली। 


3.उ0नि0 रामकेवल यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली। 


4.का0 अरविन्द सिंह कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली। 

Share this story