×

Chanduli News: गांव चलो अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने दिया लोकसभा चुनाव जीतने के टिप्स

dfgv

Chanduli News: गांव चलो अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने दिया लोकसभा चुनाव जीतने के टिप्स


आज बबुरी क्षेत्र के पाण्डेपुर में  भारतीय जनता पार्टी नियमताबाद  दक्षिणी मंडल व बबुरी में चंदौली पश्चिमी मंडल की गांव चलो अभियान की मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया । मंडल कार्यशाला की शुरूवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्यामा प्रसाद मुखर्जी व भारत माता के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया। कार्यशाला के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी रहे ।

df

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बताया कि आगामी 4 फरवरी से 11 फरवरी तक भाजपा शीर्ष संगठन के निर्देश पर भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रवास करके देश में मोदी सरकार व प्रदेश में भाजपा सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को गिनाकर पुनः भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, रामचंद्र बिंद, पप्पू सेठ, अजय पांडेय, रमेश सोनकर, संतोष गुप्ता, सोमारु बिंद, बृजेश बिंद, संजय गुप्ता, डॉ शंभूनाथ गोंड शरद तिवारी दीहल बिंद धर्मेंद्र प्रजापति रामाश्रय पटेल सुराहू बियार सुनीता बियार सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Share this story