×

Chanduli News: चंदौली लोकसभा से दिलीप कुमार सिंह को वीकेवीआईवी ने उम्मीदवार घोषित किया

gbd

Chanduli News: चंदौली लोकसभा से दिलीप कुमार सिंह को वीकेवीआईवी ने उम्मीदवार घोषित किया

चंदौली लोकसभा से दिलीप कुमार सिंह को वीकेवीआईवी ने उम्मीदवार घोषित किया हैं। बुधवार को पार्टी की तरफ राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई बोदर की ओर से लोकसभा उम्मीदवारों की सूची जारी की गई। इस सूची में प्रदेश के 14 लोकसभा उम्मीदवारों का नाम शामिल हैं। दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विकास में बाहर से आकर चुनाव लड़कर जीतने वालों ने रोड़ा अटकाया लेकिन अब जिले की जनता विकास के नाम पर स्थानीय बेटे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी होगी।

gdf

चंदौली से लोकसभा प्रत्यासी और संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि वीरों के वीर इंडियन पार्टी के द्वारा वर्तमान राजनीतिक हालात को देखते लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का फैसला किया हैं। फिरहाल यूपी के 14 सीटों पर उम्मीदवारों की सूची संगठन के तरफ से जारी किया गया हैं। इस सूची शामिल सभी सभी उम्मीदवार पूर्व सैनिक हैं।

जो बार्डर पर देश की सेवा करके लौटे हैं। कहा कि देश में फिरहाल बदलाव की जरूरत हैं। लोगों का मानना हैं कि देश के नए संसद में सभी सांसद भी नए चेहरे होने चाहिए। इसी को लेकर वीकेवीआईवी ने चुनाव लड़ने का फैसला किया हैं। कहा कि चंदौली लोकसभा के इतिहास को देखें तो ज्यादा सांसद जिले के बाहर के चुनाव जीतकर संसद तक पहुंचे। लेकिन उन्होने विकास के नाम पर हमेशा चंदौली की जनता को ठगने का काम किया।

tgfbd

किन्तु इस बार ऐसे लोगों को सबक सिंखाने के लिए जनता तैयार हैं और अपने जिले के उम्मीदवार को पूरा समर्थन देगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष विशाल सिंह उर्फ बुलबुल संजय सिंह भोलानाथ विश्वकर्मा कमला सिंह अभिषेक सिंह विजय बहादुर दुबे महेंद्र सिंह राणा प्रताप सिंह संजय सिंह हैदर अली गगन सिंह दीपक सिंह भोला सिंह, सत्येंद्र सिंह, रणधीर सिंह, संतोष सिंह अंगद राम रामलाल राम सुभाष बिंद विकास पासवान मौजूद रहे।

Share this story