×

Chanduli News: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने अनुज प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Chanduli News: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने अनुज प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया

Chanduli News: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने अनुज प्रताप सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया

चंदौली: भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष बने अनुज प्रताप सिंह, समर्थकों में उत्साह...

 बोले - युवा जोश से हैं लबरेज, पीएम मोदी की अगुवाई में एक बार फिर लहराएगा भगवा...


चंदौली भारतीय युवा मोर्चा के शीर्ष नेतृत्व ने जनपद चंदौली की जिला इकाई का विस्तार किया है। इस क्रम में 25 नए पदाधिकारियों की घोषणा की है।

नगर के युवा नेता और सामाजिक कार्यकर्ता अनुज प्रताप सिंह को जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जानकारी मिलते ही समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

सोमवार की देर शाम सैकड़ों की संख्या में युवाओं का जत्था सकलडीहा रोड स्थित एक निजी स्थान पर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

बता दें कि जिला उपाध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में जितना उत्साह देखने को मिला उतना ही भाजपा चंदौली इकाई के पदाधिकारियों में भी नजर आया।

भाजपा जिला कार्यालय पर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष का स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह ने भी इस युवा जोश को गले लगाकर आशीष प्रदान किया। 


इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सिंह ने मीडिया को बताया कि इस बड़ी जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व का कोटि कोटि धन्यवाद। चंदौली के युवा जोश से लबरेज हैं। बेरोजगारी अहम मुद्दा है, इसको दूर करने का सतत प्रयास करूंगा।

लोकसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका पर कहा कि आज की युवा पीढ़ी जोश के साथ विकास को लेकर सजग है। युवाओं का जत्था बीजेपी के साथ है। पीएम मोदी की अगुवाई में देश में एक बार फिर भगवा लहराएगा और पीएम मोदी का नारा अबकी बार 400 पार में अहम भूमिका का निर्वहन करेगा।

Share this story