×

Chanduali News: थाना कन्दवा पुलिस द्वारा 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

Chanduali News: थाना कन्दवा पुलिस द्वारा 25000 रूपये का पुरस्कार घोषित गैंगस्टर एक्ट का वांछित गिरफ्तार

Chanduali News: पुलिस अधीक्षक जनपद चन्दौली डा0 अनिल कुमार द्वारा जनपद में अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशो के अनुपालन मे चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर श्री विनय कुमार सिंह महोदय के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर रामबीर सिंह के पर्यवेक्षण मे , प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक द्वारा 25000 रुपए का पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी व गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त मराछू बिन्द पुत्र स्व0 रामगति बिन्द निवासी ग्राम भदाहू थाना धानापुर जनपद चन्दौली को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनाँक 04.11.2023 सुबह 11.40 बजे तलाशपुर तिराहे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 98/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट में वांछित व फरार चल रहा था जिसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-


मराछू बिन्द पुत्र स्व0 रामगति बिन्द निवासी ग्राम भदाहू थाना धानापुर जनपद चन्दौली।


गिरफ्तारी बरामदगी का दिनाँक समय व स्थान-


दिनाँक-04.11.2023 


समय -11.40 बजे सुबह 
स्थान- तलाशपुर तिराहे 


आपराधिक इतिहास-


1-मु0अ0सं0 16/2022 धारा 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 


2- मु0अ0सं0 32/2022 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली


3- मु0अ0सं0 98/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर एक्ट थाना कन्दवा जनपद चन्दौली


गिरफ्तारी/बरामदगी में शामिल पुलिस टीम-

1-प्रभारी निरीक्षक श्यामा तिवारी थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 

2-हे0का0 वेद प्रकाश यादव थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 

3- का0 संजय मिश्रा थाना कन्दवा जनपद चन्दौली 

4-म0का0 वंदना गौतम थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

5-म0का0 रुबी सिंह थाना कन्दवा जनपद चन्दौली

Share this story