चन्दौली। जिले के उमेश कुमार दुबे को पत्रकारिता के लिए नई दिल्ली में विद्या वाचस्पति विशेष सम्मान से सम्मानित होने के लिए 25 दिसम्बर को आमंत्रित किया गया है। उमेश कुमार दुबे भरछा, नियामताबाद चन्दौली के रहने वाले हैं उमेश कुमार दुबे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन वाराणसी मण्डल के पूर्व महामंत्री पद पर रह चुके हैं, वर्तमान में प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के चन्दौली जिलाध्यक्ष पद पर सुशोभित कर रहे हैं।
15 वर्षों से लगातार सेवा दे रहे हैं इस दौरान विभिन्न अखबार में कार्य कर चुके हैं सक्षम मीडिया, हिंदुस्तान हेड लाइन्स राष्ट्रीय सहारा, दैनिक भास्कर, हिंद भास्कर, रविन्द्र नामा, ज्ञान शिखा टाईम्स, वर्तमान में जयदेश अखबार में सेवा दे रहे हैं। दिल्ली कार्यक्रम में के इस मौके पर इनको सर्टिफिकेट की हार्ड कॉपी, स्मृति चिन्ह, विद्यापीठ मेडल इत्यादि सामग्री भेंट होंगी। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 1008कृष्णानंद गिरि जी महाराज महामंडलेश्वर, मधु शर्मा संस्थापिका पंडित दिन दयाल उपाध्याय स्मृति संस्थान, डॉ संभाजी राजाराम वाविस्कर, कुलपति विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ, 1008भवानी मां महामंडलेश्वर , जूना अखाड़ा, विवेक गुरु प्रमुख, धर्म जागरण संस्थान जम्मू कश्मीर, डॉ योगेश तरेहन संस्थापक परिवर्तन योगेश संस्थान आदि उपस्थित रहेंगे।
इस कार्यक्रम में बांसुरी स्वराज नई दिल्ली सांसद, करनल सिंह संयोजक मंदिर प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली प्रदेश, गुलशन गुगनानी सह प्रभारी व्यापार प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश, मनोज तोमर कर्मभूमि फाउंडेशन एनजीओ राष्ट्रीय अध्यक्ष, हरीश कुमार (विपिन), कर्मभूमि फाउंडेशन एन जी ओ राष्ट्रीय अध्यक्ष उपाध्यक्षआदि लोग उपस्थित रहेंगे।