×

चंदौली: महराई गांव में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना, हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा

Chandauli Kalash Yatra, Saraswati Murti Sthapna, Dhanapur Religious Event, UP Hindu Festival

चंदौली। जनपद के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत महराई गांव में मां सरस्वती की मूर्ति स्थापना के अवसर पर बुधवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।

सुबह करीब 8 बजे महराई गांव से कुंवारी कन्याओं, महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने सिर पर कलश लेकर नरौली गंगा घाट के लिए प्रस्थान किया। ‘जय माता दी’ के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। फूलों से सुसज्जित मां सरस्वती की प्रतिमा को रथ पर विराजमान कर गंगा घाट तक ले जाया गया।

गंगा घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं ने विधिवत स्नान किया और कलश में गंगाजल भरकर पुनः गांव लौटे। पूरे रास्ते भक्ति गीतों और जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस आयोजन को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष सतीश कुमार बिंद, उपाध्यक्ष धर्मदेव जी, प्रमोद दुबे, सीताराम और प्रमोद प्रजापति सहित अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही।

Chandauli Kalash Yatra, Saraswati Murti Sthapna, Dhanapur Religious Event, UP Hindu Festival

कार्यक्रम की रूपरेखा

  • 22 अप्रैल (बुधवार): भव्य कलश यात्रा

  • 23 अप्रैल (गुरुवार): प्राण प्रतिष्ठा, हवन-पूजन एवं कीर्तन
  • 24 अप्रैल (शुक्रवार): देवी जागरण एवं विशाल भंडारा

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न जिलों के प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इसमें मीनू चौहान, काजल कश्यप, आंचल भारती, अमृता रंजन, मनीष राज, सुमन भारती, शिवम यादव और रामाश्रय यादव (गाजीपुर) शामिल हैं। इसके अलावा माया चौहान (वाराणसी), बृजमोहन यादव (शेरे बिहार), धनंजय प्रजापति (छत्तीसगढ़), गौरव यादव (वाराणसी) और महेंद्र पाल (विंध्याचल) भी मंच पर प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि अन्नु सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र बिंद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हजारों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

Share this story