×

चंदौली: 'हर घर नवोदय' अभियान के तहत विशेष परीक्षा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

चंदौली। जिले के धानापुर कस्बे में ग्रामीण शिक्षा गुरुकुल की ओर से संचालित 'हर घर नवोदय' अभियान के अंतर्गत नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए एक विशेष प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन किया गया।

इस परीक्षा में धानापुर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

यह परीक्षा धानापुर कस्बे के नहर ब्लॉक स्थित सम्राट कटरा परिसर में आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन करना और उन्हें नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

परिणाम घोषित होने पर चांदनी राय और वर्षा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। श्रेया श्रीवास्तव ने द्वितीय, सूरज ने तृतीय, श्रेया मौर्या ने चौथा तथा आशुतोष ने पांचवां स्थान हासिल किया। सभी मेधावी छात्रों को प्रमाणपत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान राम जी कुशवाहा ने ग्रामीण शिक्षा गुरुकुल के संचालक अनुज मौर्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को नवोदय विद्यालय तक पहुंचाने का उनका अभियान समाज के लिए प्रेरणादायक है।

उन्होंने विश्वास जताया कि ऐसे प्रयासों से क्षेत्र के अधिक से अधिक बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने परिवार और जिले का नाम रोशन करेंगे।

यह परीक्षा धानापुर कस्बे के नहर ब्लॉक स्थित सम्राट कटरा परिसर में आयोजित की गई। परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की तैयारी का मूल्यांकन करना और उन्हें नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए बेहतर मार्गदर्शन प्रदान करना था। परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया।

विशिष्ट अतिथि डॉ. एमके बिंद ने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं में क्षमता की कोई कमी नहीं है, लेकिन उचित मार्गदर्शन और संसाधनों के अभाव में कई छात्र पीछे रह जाते हैं। उन्होंने ग्रामीण शिक्षा गुरुकुल द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे मेधावी विद्यार्थियों को बेहतर अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम में मोहन यादव, मुकेश दुबे, महेश मिश्रा, मृत्युंजय मौर्य, जयप्रकाश मौर्य, मुकेश मौर्य, चंदन सर, पीयूष सर सहित कई गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक मौजूद रहे। सभी ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this story