×

चंदौली में सड़क हादसा: बहन के सामने भाई की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर ​​​​​​​

चंदौली में सड़क हादसा: बहन के सामने भाई की मौत, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर

चंदौली। सकलडीहा थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार 26 वर्षीय शुभम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार बड़ी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार, कादिराबाद गांव निवासी शुभम सिंह अपनी बड़ी बहन को लेकर कमालपुर बाजार जा रहे थे। इसी दौरान नौरंगाबाद के पास सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share this story