×

चंदौली में रामजानकी मंदिर से हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी, 50 हजार की चोरी से ग्रामीणों में आक्रोश

चंदौली मंदिर चोरी रामजानकी मंदिर लक्ष्मणगढ़ हनुमान जी का चांदी का मुकुट चोरी बलुआ थाना समाचार चंदौली ब्रेकिंग न्यूज मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी लक्ष्मणगढ़ मंदिर समाचार चंदौली पुलिस CCTV से चोरों की तलाश UP Crime News Meta Title:

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ गांव स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर में रविवार शाम चोरों ने हनुमान जी की प्रतिमा पर सुशोभित चांदी का मुकुट चोरी कर लिया।

करीब 50 हजार रुपये मूल्य का मुकुट गायब होने की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर नाराजगी जताई और पुलिस से जल्द खुलासे की मांग की।

मंदिर के पुजारी बिट्टू पाण्डेय ने बताया कि वह प्रतिदिन की तरह शाम करीब छह बजे आरती की तैयारी के लिए मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनकी नजर मंदिर की खिड़की पर पड़ी, जो आधी खुली हुई थी।

अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट गायब था। आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर चोर ने खिड़की के रास्ते पतली छड़ या अन्य उपकरण की मदद से मुकुट निकाल लिया।

अंदर जाकर देखा तो हनुमान जी की प्रतिमा से चांदी का मुकुट गायब था। आशंका जताई जा रही है कि किसी शातिर चोर ने खिड़की के रास्ते पतली छड़ या अन्य उपकरण की मदद से मुकुट निकाल लिया।

धार्मिक स्थल पर चोरी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मंदिर पहुंच गए। लोगों ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। सूचना मिलने पर बलुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग प्रशासन से की है।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पुजारी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरी गया मुकुट बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। उन्होंने मंदिरों की सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्त तेज करने की मांग प्रशासन से की है।

Share this story