×

चंदौली पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 23.50 लाख रुपये का गांजा बरामद, तीन गिरफ्तार

Chandauli News, Chandauli Police, Ganja Smuggling, NDPS Act, Chandauli Crime News, Drug Smuggler Arrested, Chandauli Breaking News, Uttar Pradesh Crime News, Ganja Seized, Police Action, Varanasi To Bihar Ganja Supply, Chandauli Latest News, Hindi News, Live Bharat News, Crime News Chandauli, Narcotics Smuggling, Chandauli Kotwali Police, UP Police Action, Illegal Ganja Recovery, Chandauli Today News

 

चंदौली। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाराणसी की ओर से आ रही दो कारों को पकड़कर उनकी डिग्गी से कुल 48 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 23.50 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो कारें, पांच मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त किया गया।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाईवे के रास्ते बड़ी मात्रा में गांजे की खेप बिहार ले जाई जा रही है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने नवीन मंडी फ्लाईओवर के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया।

तलाशी के दौरान एक हुंडई कार से 20 और डिजायर कार से 27 बंडलों में पैक गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे गांजे की खेप वाराणसी की तरफ से लेकर बिहार पहुंचाने जा रहे थे।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को चंदौली पुलिस की नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Share this story