×

चंदौली पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने टप्पेबाज गिरोह का किया पर्दाफाश, ऑटो चालक समेत तीन गिरफ्तार
 कचहरी गेट के पास यात्री को बनाया था निशाना, चोरी के ₹5,000 और घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद

चंदौली। चंदौली पुलिस ने यात्रियों को झांसा देकर जेब से रुपये निकालने वाले टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश करते हुए ऑटो चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹5,000 की नकदी और घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट का ऑटो भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को भैसाकला निवासी अनिल कुमार शुक्ल सकलडीहा रोड पुल की ओर से कचहरी जा रहे थे। इसी दौरान एक ऑटो चालक ने कचहरी का रास्ता पूछते हुए उन्हें अपने ऑटो में बैठा लिया। कचहरी गेट के पास पहुंचने पर चालक और उसके साथियों ने उन्हें भ्रमित कर जेब से ₹5,000 निकाल लिए और भागने का प्रयास किया।

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने पीछा कर ऑटो चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर चंदौली कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पूछताछ के दौरान पुलिस ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर सीधे-साधे यात्रियों को ऑटो में बैठाते थे और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मौका पाकर उनकी जेब से रुपये निकाल लेते थे।

गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर जिले के अदलहाट थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रितेश मौर्य (ऑटो चालक), हाजीपुर निवासी बृजभान तथा कछवां थाना क्षेत्र के जमुआ बाजार निवासी दीपक उर्फ किसमिस शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई ₹5,000 की नकदी और बिना नंबर प्लेट का घटना में प्रयुक्त ऑटो बरामद कर लिया है। मामले में बीएनएस की धारा 317(2) की भी बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को सफल बनाने में प्रभारी निरीक्षक बिन्देश्वरी प्रसाद पाण्डेय तथा उपनिरीक्षक तरुण कुमार कश्यप सहित थाना चंदौली पुलिस टीम की प्रमुख भूमिका रही।

Share this story