×

Chandauli News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Chandauli News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

चंदौली। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। उमस भरी रातों में बार-बार बिजली गुल होने से परेशान क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। धरना स्थल पर लोगों ने विभाग और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग उठाई।

ग्रामीणों का आरोप है कि रातभर 20 से 40 मिनट के अंतराल पर बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के कारण बच्चे, बुजुर्ग और मरीज पूरी रात जागने को मजबूर हैं। बिजली संकट का असर व्यापार, पढ़ाई और दैनिक जीवन पर भी साफ दिखाई दे रहा है।

धरनारत लोगों ने कहा कि दिन में बिजली कटौती किसी हद तक स्वीकार की जा सकती है, लेकिन रात में लगातार बिजली बाधित होना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लोगों ने मांग की कि रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।

Chandauli News: भीषण गर्मी में बिजली कटौती से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, अनिश्चितकालीन धरना शुरू

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान निकालने की मांग की है।

Share this story