×

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस
बाघी गांव में युवक की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव
 

चन्दौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के बाघी गांव में उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

सूचना मिलने पर नौगढ़ थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मामले की गहन जांच में जुट गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान धीरज यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार राज्य के कैमूर (भभुआ) जिले का निवासी था। बताया जा रहा है कि वह अपने परिवार के साथ सोनभद्र जिले के पटवत रायपुर क्षेत्र में रहकर जीविकोपार्जन करता था।

जानकारी के मुताबिक धीरज यादव इन दिनों नौगढ़ क्षेत्र स्थित अपने जीजा के घर पर रह रहा था और पैर की चोट का इलाज करा रहा था। इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उसका शव फंदे से लटका मिला।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share this story