×

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

चंदौली/सैयदराजा। सैयदराजा थाना क्षेत्र के अमड़ा फीडर अंतर्गत रनिया गांव में शुक्रवार को बिजली विभाग की कथित लापरवाही के चलते एक बड़ा हादसा हो गया। बनसिंहपुर (पुरवा) गांव निवासी 16 वर्षीय सत्यम गुप्ता 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव में 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का तार लंबे समय से जमीन से महज करीब चार फीट की ऊंचाई पर लटका हुआ था। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से की थी, लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई। शुक्रवार को इसी लटके हुए तार की चपेट में आने से सत्यम गंभीर रूप से झुलस गए।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार किया जा रहा है।

Chandauli News: 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किशोर गंभीर रूप से झुलसा, जिला अस्पताल में भर्ती

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। उनका कहना है कि यदि शिकायतों पर समय रहते कार्रवाई की गई होती, तो इस दुर्घटना से बचा जा सकता था। ग्रामीणों ने मामले की जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने तथा क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की है।

फिलहाल, घटना को लेकर बिजली विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share this story