×

Chandauli News: स्कूल परिसर में संदिग्ध हालात में 6 वर्षीय मासूम का शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

चंदौली जनपद के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत करजरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 6 वर्षीय मासूम बालक का शव विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं बेटे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सुबह घर से खेलने निकला था कार्तिक जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह घर से बच्चों के साथ खेलने निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करने लगे। तलाश के दौरान घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर के अंदर चहारदीवारी के पास कार्तिक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक दो बहनों के बीच परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं। पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार सूचना मिलने के बाद धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे का शव विद्यालय परिसर से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। गांव में शोक की लहर मासूम कार्तिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में स्थिति साफ हो सकेगी।
गांव में दर्दनाक घटना, इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार
 

चंदौली| जनपद के धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत करजरा गांव में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 6 वर्षीय मासूम बालक का शव विद्यालय परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। वहीं बेटे का शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।


सुबह घर से खेलने निकला था कार्तिक


जानकारी के अनुसार करजरा गांव निवासी कृष्णानंद सिंह का 6 वर्षीय पुत्र कार्तिक सिंह रविवार सुबह घर से बच्चों के साथ खेलने निकला था। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग और ग्रामीण आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश करने लगे।


तलाश के दौरान घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर के अंदर चहारदीवारी के पास कार्तिक का शव पड़ा मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।


अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित


घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मासूम की मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक दो बहनों के बीच परिवार का इकलौता पुत्र था। उसके पिता बाहर रहकर प्राइवेट नौकरी करते हैं।


पुलिस ने शुरू की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार


सूचना मिलने के बाद धीना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय भेज दिया। पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।


इस संबंध में धीना थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि बच्चे का शव विद्यालय परिसर से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

गांव में शोक की लहर

मासूम कार्तिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। ग्रामीण घटना को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जता रहे हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मामले में स्थिति साफ हो सकेगी।

Share this story