×

Chandauli News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सीएचसी मैढ़ी में कार्यक्रम, रक्तदान शिविर में लोगों ने किया उत्साह से रक्तदान

Chandauli News: विश्व रेड क्रॉस दिवस पर सीएचसी मैढ़ी में कार्यक्रम, रक्तदान शिविर में लोगों ने किया उत्साह से रक्तदान
 

चंदौली। Indian Red Cross Society के तत्वावधान में चंदौली जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मैढ़ी में गुरुवार 8 मई को विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने रेड क्रॉस सोसायटी के उद्देश्यों और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से चर्चा की। बताया गया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर वर्ष रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी ड्यूनेंट की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर मानव सेवा, आपदा राहत, स्वास्थ्य सहायता और रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद गुलाम मौर्य ने बताया कि रेड क्रॉस सोसायटी लगातार गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सहायता कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में तम्भाघड़ क्षेत्र के 18 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की गई थी। साथ ही जिलाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराए गए दो कक्षों का उद्घाटन भी किया गया।

सीएचसी परिसर में आयोजित रक्तदान शिविर में स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। वक्ताओं ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भूपति, अजय कुमार, प्रभात सिंह, सचिव मंडल के सदस्य, रेड क्रॉस नोडल अधिकारी डॉ. मणिप्रकाश, यूथ प्रभारी राजकुमार गुप्ता, स्वागत एवं मोमेंटो प्रभारी तथा सीएचसी के चिकित्सक डॉ. संजय साह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share this story