×

Chandauli News: चकिया में जुए के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, 6 जुआरी गिरफ्तार, 8 बाइक जब्त

चंदौली जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। फत्तेपुर पहाड़ी इलाके में लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए। चकिया SO अर्जुन की अगुवाई में हुई कार्रवाई सूचना मिलने पर चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई जुआरी भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। 21 हजार रुपये, ताश की गड्डी और 8 बाइक बरामद पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुए के फड़ से 52 पत्ती ताश, करीब 21 हजार रुपये नकद और 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में कई दिनों से बड़े स्तर पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा था। फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस फिलहाल फरार जुआरियों और पूरे रैकेट के सरगना की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई चकिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
फत्तेपुर पहाड़ी में चल रहा था जुए का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

चंदौली। जनपद के चकिया कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जुए के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े जुआ रैकेट का पर्दाफाश किया है। फत्तेपुर पहाड़ी इलाके में लंबे समय से चल रहे जुए के फड़ पर छापेमारी कर पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जबकि कई आरोपी मौके से फरार हो गए।

चकिया SO अर्जुन की अगुवाई में हुई कार्रवाई

सूचना मिलने पर चकिया कोतवाली प्रभारी अर्जुन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई जुआरी भागने में सफल रहे। हालांकि पुलिस ने मौके से 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

21 हजार रुपये, ताश की गड्डी और 8 बाइक बरामद

पुलिस ने छापेमारी के दौरान जुए के फड़ से 52 पत्ती ताश, करीब 21 हजार रुपये नकद और 8 बाइक बरामद की हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में कई दिनों से बड़े स्तर पर जुए का खेल संचालित किया जा रहा था।

फरार आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

पुलिस फिलहाल फरार जुआरियों और पूरे रैकेट के सरगना की तलाश में जुटी हुई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जुए और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

इलाके में चर्चा का विषय बनी कार्रवाई

चकिया पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर चर्चा बनी हुई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Share this story