Chandauli News: चंदौली में मनबढ़ो ने किसी विवाद में दो महिलाओं को धारीदार हथियार से किया अधमरा, दोनो की हालत गंभीर
चंदौली। जनपद के बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी में मनबढ़ो ने किसी विवाद में दो महिलाओं को धारीदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। आपको बता दे की बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी की रहने वाली शीला 40 वर्ष तथा संजू 35 वर्ष गांव स्थित सिवान में धान की रोपाई कर वापस घर आ रही थी, कि रास्ते में घेराबंदी कर मनबढ़ो ने धारीदार हथियार से हमला कर दिया,जिससे दोनो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस ईएमटी आदर्श पांडे तथा पायलट दिनेश कुमार दोनो घायलों का प्राथमिक उपचार कर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। यहा पर डॉक्टरों की टीम द्वारा इलाज किया जा रहा है। इस बाबत थाना प्रभारी बबुरी ने बताया की घटना की जानकारी है, मौके पर पुलिस फोर्स भेज दी गई है। पीड़ित के तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।