×

Chandauli News: चन्दौली में महिला थाना का गुडवर्क, महिला थाना ने 2024 में कुल 232 परिवारों को मिलाया

Chandauli News: चन्दौली में महिला थाना का गुडवर्क, महिला थाना ने 2024 में कुल 232 परिवारों को मिलाया

चन्दौली। डा0 अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशानुसार महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा बिछड़े दम्पतियों को मिलाकर एक परिवार के बीच पुनः खुशियां लौटाने का लगातार सार्थक प्रयास किया किया जा रहा है। इस सप्ताह को ऐसे ही 13 परिवार से पति व परिजनों के विरुद्ध पारिवारिक विवाद के सम्बन्ध में दिये गये प्रार्थना पत्रों पर दोनों पक्षों को जरिये नोटिस/मोबाइल द्वारा सूचित कर महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र पर बुलाकर पारिवारिक मूल्यों एंव महत्व को बताते हुए अथक प्रयास से समझाया बुझाया गया।

दोनों पक्ष आपसी सहमति एवं बिना किसी जोर दबाव के अपनी बीती हुई बातों/गलतियों को स्वीकार कर नये सिरे से पुनः पति/पत्नी की तरह एक दूसरे का सम्मान करते हुये रहने को तैयार हुये। महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र से दम्पति के बीच पारिवारिक विवाद को समाप्त कराते हुये टूटते हुये रिश्ते को बचाते हुये पति/पत्नी को परिजनों के साथ राजी खुशी भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह महिला थाना/परिवार परामर्श केन्द्र के अथक प्रयास  द्वारा वर्ष 2024 में  कुल 232 परिवारों को मिलाया गया।

Share this story