×

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, STF आगरा और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Chandauli News: 50 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, STF आगरा और अलीनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

चंदौली। जनपद चंदौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना अलीनगर पुलिस ने स्पेशल टास्क फोर्स (STF) आगरा के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान संदीप (35 वर्ष) पुत्र जशवंत, निवासी खरडअलीपुर, थाना हिसार, जिला हिसार (हरियाणा) के रूप में हुई है। उसे 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 11:50 बजे आगरा के मैना गेट फ्रिंगल गोल चक्कर के पास से गिरफ्तार किया गया।

यह आरोपी थाना अलीनगर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे (मु.अ.सं. 02/2024) में वांछित चल रहा था।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी पर कई गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट (धारा 3(1)) थाना अलीनगर, आबकारी अधिनियम व धोखाधड़ी (धारा 60/63/72 व 420 IPC) तथा आर्म्स एक्ट (धारा 3/25) शामिल हैं। गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अलीनगर पुलिस टीम ने एसटीएफ आगरा के साथ संयुक्त ऑपरेशन चलाया और मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में अलीनगर पुलिस की ओर से निरीक्षक घनश्याम शुक्ल (प्रभारी निरीक्षक), उपनिरीक्षक गिरीश चंद्र राय, हेड कांस्टेबल अनिल यादव और कांस्टेबल राहुल सिंह शामिल रहे, जबकि एसटीएफ आगरा टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल रामनरेश, ब्रजराज, नवीन प्रताप सिंह और कृष्णवीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share this story