Chandauli News: नगवां की जर्जर सड़क पर सपा के पूर्व विधायक ने बोया काला धान, भाजपा सरकार पर साधा निशाना
धानापुर। जनपद के नगवां में चंदौली-गाजीपुर मार्ग पूरी तरह व गड्डों में तब्दील हो चुका है। जन शिकायत के बाद नगवां पहुंचे सपा के पूर्व विधायक मनोज कुमार सिंह ने रविवार को अनोखी अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने शासन व प्रशासन को आईना दिखाते हुए सड़क पर जमा हुए गंदे पानी में काले धान का बीज बोया और शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया। कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्ट व निकम्मी हो चुकी है।

भाजपा सरकार के विधायक और जनप्रतिनिधि खुद ही ठेकेदारी करने में मशगुल हैं। ऐसे में इसके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की जांच का हिम्मत प्रशासन व जिम्मेदार अधिकारी नहीं उठा पाते। यही वजह है कि सड़क व अन्य विकास परियोजनाएं आज जर्जर हाल में है। कहा की यह प्रतिकात्मक विरोध है यदी प्रशासन ने इस समस्या को संज्ञान में लेकर सड़क का नव निर्माण नहीं कराया तो जल्द ही सड़क पर जमा पानी में काले धान की रोपाई का कार्य भी करने का काम होगा।
इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकर व उनके जनप्रतिनिधियों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जनप्रतिनिधि जनहित के मुद्दों को उठाने के बजाय खुद ठेकेदारी करने में व्यस्त हैं। जनहित की बजाय स्वहित की भावना से कार्य कर रहे हैं। ऐसे में जनता को तमाम तरह की समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।
भाजपा सरकर बेहतर सड़कों के निर्माण का दंभ भरती है, लेकिन वास्तविकता यह है की गांव की सड़कें आज भी जर्जर व खस्ताहाल हैं जिसकी नजीर नगवां से होकर गुजरा चंदौली-गाजीपुर मार्ग है, जो इस कदर जर्जर है कि इसमें बने गड्ढे गर्मी के मौसम में गंदे पानी से लबालब भरा हुआ है जिससे आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा हो रही है। स्थिति यह है कि बाइक व साइकिल सवार आये दिन का गड्डों में गिरकर चोटिल होते रहते हैं।
बावजूद इसके स्थानिया विधायक और भाजपा के अन्य जनप्रतिनिधि इस अतिगंभीर समस्या को लगातर नजरअंदाज कर रहे हैं। चेताया कि यदी जल समस्या का सामाधन नहीं किया गया तो बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जाएगा । कहा कि भाजपा सरकार में जनता बिजली पानी सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रही है जो इनकी नाकामी को दर्शाता है। कहा कि राजनीतिक द्वेष से काम करने की बजाय जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाए तो जनता को इतनी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
