Chandauli News: चंदौली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला, दो पुलिस कर्मी घायल, जानिए क्या है मामला?
 
                      
                    चंदौली। चंदौली में वांछितों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला हो गया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं पुलिस टीम पर हमले से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आपको बता दें की बबुरी थाना क्षेत्र के गोरारी गांव में शनिवार की रात जमीनी विवाद में दो महिलाओं पर हमला हुआ था। मामले में यशवंत और उसकी पत्नी, चार बच्चे जिसमें दो लड़कियां हैं कुल 6 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

वहीं जब आरोपियों को गिरफ्तार करने गाँव पहुंची पुलिस टीम तो गोरारी गाँव में पुलिस टीम पर ही जानलेवा हमला हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल जानने अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे।
 
                          