Chandauli News: डीएम ने किया विद्युत कंट्रोल रूम का निरीक्षण, 24×7 निगरानी व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश
चंदौली। जनपद में बढ़ती गर्मी और बिजली आपूर्ति संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने बुधवार को गोधना मोड़ स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय के कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
डीएम ने खराब ट्रांसफार्मर, लो-वोल्टेज और बिजली कटौती जैसी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिकायत रजिस्टर से कुछ उपभोक्ताओं को सीधे फोन कर बिजली कटौती, फॉल्ट और शिकायत निस्तारण की स्थिति का फीडबैक भी लिया।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आम जनता की कॉल समय पर न उठाने या लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों एवं अधिकारियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था, शिकायत निस्तारण प्रणाली तथा उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विद्युत कंट्रोल रूम संपर्क नंबर: 9415696764
टोल-फ्री नंबर: 1912
इसके अलावा उपभोक्ता अपने संबंधित बिजली उपकेंद्र पर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता जसमीर सिंह सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
