×

Chandauli News: सैयदराजा में वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, तीन पैर फ्रैक्चर

Chandauli News: सैयदराजा में वाहन की टक्कर से गोवंश घायल, तीन पैर फ्रैक्चर
चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र में हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में गोवंश गंभीर रूप से घायल हो गया। फुटियों के पास देर रात करीब 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से गोवंश के तीन पैर फ्रैक्चर हो गए, जिससे वह सड़क किनारे तड़पता मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाई। अमन सैयदराजा ने घायल गोवंश को देखकर अपने मित्र नीरज पांडे को सूचना दी। इसके बाद नीरज पांडे ने गौ रक्षा जिला अध्यक्ष परमानंद तिवारी को फोन कर मामले से अवगत कराया।

सूचना मिलते ही परमानंद तिवारी मौके पर पहुंचे और तत्काल इलाज की व्यवस्था कराई। उन्होंने मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी योगेश कुशवाहा से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और घायल गोवंश का उपचार शुरू किया।

इस दौरान नगर के कई युवा भी घटनास्थल पर पहुंचे और गोवंश की सहायता में सहयोग किया। परमानंद तिवारी ने नगर पंचायत सैयदराजा के अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी राहुल गुप्ता सहित सभी सहयोगियों और युवाओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रियता और संवेदनशीलता समाज के लिए प्रेरणादायक है।

Share this story