Chandauli News: चन्दौली में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दो लोग अस्पताल में भर्ती

चंदौली। जनपद के शहाबगंज थाना अंतर्गत केराडीह में बच्चों के विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस खूनी संघर्ष में एक महिला व एक पुरुष की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बच्चों के विवाद में एक पक्ष के लोगो ने दूसरे पक्ष के मुरारी तथा लक्ष्मीना पर लोहे के खंती से वार कर दिया।
जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई है। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों ने बताया की लोहे के खंती से विपक्षियों ने वार किया है। घायलों ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।