×

Chandauli News: सैयदराजा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, घर के बाहर खड़ी सुपर स्प्लेंडर ले उड़े चोर

Chandauli News: सैयदराजा थाना क्षेत्र से बाइक चोरी, घर के बाहर खड़ी सुपर स्प्लेंडर ले उड़े चोर

चंदौली। जनपद के सैयदराजा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार पीड़ित धर्मेन्द्र कुमार तिवारी की सुपर स्प्लेंडर X-Tech मोटरसाइकिल, जिसका नंबर UP67 AP 5326 है, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई।

बताया जा रहा है कि धर्मेन्द्र कुमार तिवारी ने अपनी बाइक रात में घर के दरवाजे के बाहर लॉक कर खड़ी की थी। सुबह उठने पर बाइक मौके से गायब मिली। इसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन मोटरसाइकिल का कोई सुराग नहीं लग सका।

घटना के बाद पीड़ित ने सैयदराजा थाने में तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share this story