Chandauli News: चन्दौली में बलिया वाला कांड, सादे कपड़े में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, इस थाने के सभी पुलिसकर्मी सस्पेंड

चन्दौली। चन्दौली से एक बड़ी खबर आ रही है जहां जनपद के कंदवा थाने के सभी पुलिस कर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया है। थाना प्रभारी सहित पूरा थाना ही सस्पेंड हो गया है। यह जिले की बहुत बड़ी करवाई मानी जा रही है। अभी हाल ही में जिले में नए पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे ने पदभार संभाला है। आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक ने सादे वेश में कंदवा थाने के पुलिस कर्मियों को वसूली करते पकड़ा है। पुलिस अधीक्षक के लगातार करवाई से पुलिस प्रशासन मे हड़कंप मचा हुआ है।
बलिया में ट्रक वसूली कांड के बाद चन्दौली में लगातार पुलिस अधीक्षक पुलिस कर्मियों को सुधारने में लगे हुए हैं। मीडिया सेल में इस बात की जानकारी दी गई है और बताया गया है कि कार्य में लापरवाही बरतने और अफसरों के आदेश न मानने पर कंदवा के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सलिल स्वरूप आदर्श, उप निरीक्षक अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, श्याम सुंदर, नागेंद्र कुमार के साथ आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।