×

Chandauli News: चन्दौली में डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, भाजपा से नही बल्कि भाजपा प्रत्याशी से है नाराजगी

Chandauli News: चन्दौली में डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन, भाजपा से नही बल्कि भाजपा प्रत्याशी से है नाराजगी

चंदौली। चन्दौली सदर मुख्यालय स्थित कचहरी परिसर में लोक सभा चुनाव के पूर्व अधिवक्ताओं का हल्लाबोल देखने को मिला है। भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ अधिवक्ता लामबंद हुए। अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी और विरोध - प्रदर्शन किया। कचहरी परिसर में चुनाव प्रचार की सूचना पर अधिवक्ता लामबंद हुए हैं। अधिवक्ताओं ने प्रचार का विरोध प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि न्यायालय निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं ने चंदौली से दिल्ली तक पैदल मार्च किया था। अधिवक्ता जन्मेजय सिंह ने तत्कालीन सांसद और केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाते हुए कहा है कि- केंद्रीय मंत्री ने उस वक्त दो टूक शब्दों में न्यायालय निर्माण के मांग की उपेक्षा की थी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा था की चंदौली का आपने ठेका लेकर रखा है, तो मैंने कहा नहीं सांसद जी चंदौली वालों ने आपका ठेका लेकर रखा है।

दो बार चंदौली के सांसद और केंद्रीय मंत्री बनने के बावजूद भी चंदौली का विकास नही हुआ है। वहीं अधिवक्ताओं ने कहा की भाजपा का नहीं बल्कि भाजपा प्रत्याशी का विरोध है।

Share this story