×

Chandauli News: डीडीयू नगर में 50 साल पुरानी मस्जिद के अवैध हिस्से पर चली कार्रवाई, प्रशासन की निगरानी में हटाया जा रहा निर्माण

Chandauli News: डीडीयू नगर में 50 साल पुरानी मस्जिद के अवैध हिस्से पर चली कार्रवाई, प्रशासन की निगरानी में हटाया जा रहा निर्माण

चंदौली। डीडीयू नगर (मुगलसराय) में लगभग 50 वर्ष पुरानी एक मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रशासन के निर्देश पर चल रही इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोग स्वयं मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाते नजर आए। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रशासन पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहा है।

बताया जा रहा है कि मस्जिद का कुछ हिस्सा लोक निर्माण विभाग (PWD) और रेलवे की भूमि पर बना हुआ था। सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाए जाने के बाद प्रशासन ने अवैध हिस्से को हटाने का निर्णय लिया। बुधवार को मस्जिद के गुंबद पर चढ़कर लोग निर्माण हटाते दिखाई दिए।

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि मस्जिद के अवैध हिस्से को हटाने के लिए पहले ही 10 दिन का अल्टीमेटम दिया गया था। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध निर्माण पूरी तरह हटाकर स्थल को खाली करना होगा। प्रशासन ने साफ किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह मस्जिद कई दशकों पुरानी है। सड़क चौड़ीकरण और भूमि संबंधी जांच के दौरान मस्जिद का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर पाया गया था। इसके बाद प्रशासन की ओर से कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोग स्वयं अवैध हिस्से को हटाने में जुटे हैं, ताकि किसी प्रकार की सख्त प्रशासनिक कार्रवाई से बचा जा सके। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share this story