×

Chandauli News: चंधासी कोयला मंडी में चला विशेष अभियान, अवैध पार्किंग और तेज हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई

Chandauli News: चंधासी कोयला मंडी में चला विशेष अभियान, अवैध पार्किंग और तेज हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई


चन्दौली। उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में जनपद की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़, सुगम और सुरक्षित बनाने हेतु "विशेष अभियान" चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज यातायात पुलिस द्वारा चंधासी कोयला मंडी एवं जनपद के अन्य प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई।

अभियान का मुख्य विवरण:


यातायात पुलिस टीम ने सड़कों पर आवागमन बाधित करने वाले और नियमों की धज्जियाँ उड़ाने वाले वाहनों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध विधिक कार्यवाही की। इस अभियान के दौरान आज दिनाँक 10.05.2026 को कुल 178 वाहनों का चालान कर 6,07,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया।

यातायात पुलिस टीम द्वारा चंधासी कोयला मंडी व अन्य क्षेत्र में अवैध रूप से पार्क किए गए कुल 147 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए रूपये 3,61,000 का जुर्माना अधिरोपित किया गया। 


साथ ही 15 वाहनों के विरूद्ध सीज की कार्यवाही करते हुए 1,10,000 रूपये का जुर्माना, मोडिफाइड सायलेंसर में 03 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 6000 रूपये का जुर्माना व प्रेसर हार्न में 13 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करते हुए 1,30,000 रूपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

चंधासी कोयला मंडी क्षेत्र

यहाँ सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के कारण लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु विशेष रूप से 147 वाहनों पर कार्रवाई की गई।


ध्वनि प्रदूषण पर लगाम

प्रेशर हार्न और साइलेंसर से छेड़छाड़ करने वालों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए भारी जुर्माना लगाया गया है, ताकि ध्वनि प्रदूषण और आमजन को होने वाली असुविधा को रोका जा सके।

Share this story