Chandauli News: 95 लाख की लागत से बरहनी ब्लॉक के लिए बनेगा नया मार्ग, शुरू हुआ निर्माण कार्य
जानकारी के अनुसार पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी की बाउंड्री के किनारे दलित बस्ती से होकर एक संकरा रास्ता ब्लॉक तक जाता था, जिससे चार पहिया और बड़े वाहनों के आवागमन में काफी दिक्कत होती थी। इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए Sushil Singh की पहल पर दिक्षित नगर से होकर नए मार्ग का निर्माण कराया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि कुल 10 मीटर चौड़े मार्ग में 7 मीटर पिच रोड और 3 मीटर पटरी बनाई जाएगी। निर्माण कार्य के लिए करीब आठ किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है, जिसके बदले उन्हें सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा मिलेगा।
गुरुवार को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि Bhagwati Tripathi समेत अन्य लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन कर कार्य शुरू कराया गया। उन्होंने बताया कि सड़क बनने के बाद सैयदराजा-जमानिया मुख्य मार्ग से ब्लॉक मुख्यालय तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा और क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
