Chandauli News: जंगल के रास्ते वध हेतु ले जाए जा रहे 14 राशि गोवंश बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार...

चंदौली। आज दिनांक 21/05/2023 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी नौगढ़ के गहन पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन में गौ-तस्करी एवं एंटी क्राइम व मादक पदार्थ के तस्करों के विरुद्ध अंकुश लगाए जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक राजेश सरोज के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की जा रही थी।
कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर धोबही तिराहा समय करीब 04.30 बजे 1.संजय पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी ग्राम अमांव थाना साहबगंज जनपद चन्दौली व 2. महेन्द्र खरवार पुत्र जयराम खरवार निवासी ग्राम चिकनी थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली को 14 राशि गोवंश के साथ गिरफ्तार किया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मुकदमा अपराध संख्या 24/23 धारा 3/5A/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।
नाम पता गिरफ्तार तस्कर -
1.संजय पुत्र स्व0 राम सिंह निवासी ग्राम अमांव थाना साहबगंज जनपद चन्दौली उम्र करीब 40 वर्ष
2. महेन्द्र खरवार पुत्र जयराम खरवार निवासी ग्राम चिकनी थाना चकरघट्टा जनपद चन्दौली उम्र करीब 35 वर्ष
विवरण बरामदगी-
14 राशि गोवंश
गिरफ्तारी का स्थान व समय –
बहद ग्राम धोबही तिराहा थाना चकरघट्टा जनपद चंदौली, दिनांक 21.05.2023 समय 04.30 बजे
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
उ0नि0 राधाकृष्ण यादव
हे0का0 कृष्ण कुमार यादव
हे0का0 अमित कुमार यादव
हे0का0 अमरनाथ यादव
का0 चन्दन सिंह
का0 सत्यप्रकाश