×

चंदौली: अगलगी ने छीनी खुशियां, बेटी की शादी का पूरा सामान जलकर राख

चंदौली: अगलगी ने छीनी खुशियां, बेटी की शादी का पूरा सामान जलकर राख

चंदौली। उत्तर प्रदेश के धानापुर क्षेत्र के नरौली गांव में शनिवार को हुई अगलगी की घटना ने एक परिवार की खुशियों को राख में बदल दिया। पीड़ित पत्तू निषाद के घर में अचानक लगी आग ने उनकी पूरी गृहस्थी को पल भर में नष्ट कर दिया।

इस हादसे में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन और यहां तक कि बेटी की शादी के लिए जुटाई गई नकदी भी जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी के लिए रखे गए करीब 20 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे की तरह है, क्योंकि घर में जल्द ही बेटी की शादी होने वाली थी।

आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ जल चुका था। जली हुई गृहस्थी को देखकर परिवार के सदस्य दहाड़े मारकर रोने लगे।

।

घटना की जानकारी मिलने पर मनोज सिंह डब्लू नरौली गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह हादसा परिवार के लिए बेहद कठिन समय लेकर आया है।

उन्होंने प्रशासन से अपील की कि तत्काल मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि बेटी की शादी में कोई बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि वह स्वयं शादी में शामिल होंगे और हर संभव मदद करेंगे।

मनोज सिंह डब्लू ने पीड़ित की बेटी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में वह उनके साथ खड़े हैं और शादी की तैयारियों में जो भी नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए हर संभव सहयोग करेंगे।

इस हादसे में घर का सारा सामान, अनाज, कपड़े, बर्तन और यहां तक कि बेटी की शादी के लिए जुटाई गई नकदी भी जलकर खाक हो गई। जानकारी के अनुसार, शादी के लिए रखे गए करीब 20 हजार रुपये नकद भी आग की भेंट चढ़ गए। यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे की तरह है, क्योंकि घर में जल्द ही बेटी की शादी होने वाली थी।

यह घटना एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अगलगी से होने वाले नुकसान और आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर सवाल खड़े करती है।

Share this story