×

Chandauli encounter!असलहा दिखाने ले गया बदमाश, पुलिस पर झोंकी गोली, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली

Chandauli encounter!असलहा दिखाने ले गया बदमाश, पुलिस पर झोंकी गोली, जवाबी कार्रवाई में दोनों पैरों में लगी गोली

चंदौली। चंदौली में गुरुवार देर रात पुलिस और हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र भारती के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

असलहा बरामदगी के दौरान फायरिंग

पुलिस के अनुसार, आरोपी को सकलडीहा क्षेत्र के दीनदासपुर गांव से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में उसने बताया कि घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध असलहा मेहवा रिंग रोड के पास छिपाया गया है। जब पुलिस उसे बरामदगी के लिए मौके पर ले गई, तो उसने अचानक तमंचा निकालकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे धर्मेंद्र भारती घायल हो गया।

हिंसक झड़प का आरोपी

बताया जा रहा है कि 21 अप्रैल को अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में कव्वाली कार्यक्रम के दौरान विवाद हिंसक झड़प में बदल गया था। आरोप है कि धर्मेंद्र भारती और उसके साथियों ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसका विरोध करने पर एक परिवार पर हमला कर दिया गया।

हमलावरों ने फायरिंग के साथ लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से हमला कर वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था।

33 से ज्यादा मुकदमे दर्ज

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और गैंगस्टर एक्ट सहित 33 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस इस मामले में फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही आरोपी को शरण देने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

चंदौली में हुई यह मुठभेड़ पुलिस की सख्ती को दर्शाती है। लगातार बढ़ते अपराध के बीच पुलिस अब अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसती नजर आ रही है।

 

Share this story