×

धानापुर में दर्दनाक सड़क हादसा! स्कूल बस की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार...

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार युवक धनंजय की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक 40 वर्षीय युवक की जान चली गई। धानापुर-चहनिया मार्ग पर तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस फरार चालक और बस की तलाश में जुट गई है।

मृतक की पहचान नरौली गांव निवासी धनंजय (40) पुत्र स्वर्गीय ईश्वर चंद्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह किसी निजी कार्य से चहनिया की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक हिंगुतरगढ़ बनवा के पास पहुंची, सामने से आ रही एक स्कूल बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के समय धनंजय ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

धनंजय सहारनपुर में फूलों का व्यवसाय कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी, आठ वर्षीय पुत्री आकांक्षा, पांच वर्षीय पुत्र विशाल और तीन वर्षीय पुत्र बिट्टू हैं। घटना के समय उनकी पत्नी मायके गई हुई थीं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे नरौली गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

धानापुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय भेज दिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार स्कूल बस और चालक की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Share this story