×

चंदौली में बड़ा हादसा टला! अनियंत्रित पिकअप मकान में घुसी, गृहस्वामी की बची जान...

चंदौली में बड़ा हादसा टला! अनियंत्रित पिकअप मकान में घुसी, गृहस्वामी की बची जान...

चंदौली। धानापुर थाना क्षेत्र के सरया गांव में शनिवार देर रात एक अनियंत्रित पिकअप सड़क किनारे बने मकान में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मकान का करकट और चौकी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन संयोगवश गृहस्वामी की जान बच गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, धानापुर-जमानिया मार्ग पर स्थित सरया गांव निवासी सियाराम यादव के घर में देर रात पिकअप (यूपी 65 पीटी 8418) अचानक अनियंत्रित होकर घुस गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मकान का करकट, दीवार और अंदर रखी चौकी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

परिजनों ने बताया कि जिस चौकी पर एक व्यक्ति सो रहा था, वह हादसे से कुछ क्षण पहले शौच के लिए उठ गया था। यदि वह चौकी पर मौजूद रहता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस संयोग ने उसकी जान बचा दी।

परिजनों ने बताया कि जिस चौकी पर एक व्यक्ति सो रहा था, वह हादसे से कुछ क्षण पहले शौच के लिए उठ गया था। यदि वह चौकी पर मौजूद रहता तो बड़ा हादसा
पीड़ित 

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पिकअप चालक शराब के नशे में वाहन चला रहा था, जिसके चलते उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और मकान में जा घुसा। सूचना मिलते ही धानापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

हादसे में मकान को भारी क्षति पहुंची है। मकान की दीवार, करकट और अन्य सामान टूटने से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान वीरेंद्र प्रताप यादव भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर स्थिति का जायजा लिया।

ग्राम प्रधान ने प्रशासन से दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। पुलिस मामले की जांच कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।

Share this story