×

चंदौली: धानापुर थाने के दीवान रामबचन सिंह बने उप निरीक्षक, स्टार लगाकर किया गया सम्मानित

थाना परिसर में आयोजित समारोह में थाना प्रभारी ने पहनाए स्टार, साथी पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर दी बधाई

चंदौली। चंदौली जिले के धानापुर थाने में तैनात दीवान रामबचन सिंह को उप निरीक्षक (एसआई) पद पर पदोन्नत किया गया है। मंगलवार को थाना परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने उन्हें स्टार लगाकर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पूरे थाना परिसर में खुशी का माहौल रहा और पुलिसकर्मियों ने मिठाई खिलाकर उनकी पदोन्नति का स्वागत किया।

रामबचन सिंह की पदोन्नति को उनकी वर्षों की कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्यशैली का परिणाम माना जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त उप निरीक्षक रामबचन सिंह ने कहा कि शासन और विभाग ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

नवनियुक्त उप निरीक्षक रामबचन सिंह ने कहा कि शासन और विभाग ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश मिश्रा ने कहा कि रामबचन सिंह ने धानापुर थाने में दीवान के रूप में हमेशा अनुशासित और समर्पित होकर कार्य किया है। उनकी पदोन्नति अन्य पुलिसकर्मियों के लिए भी प्रेरणादायक है और यह साबित करती है कि मेहनत और ईमानदारी का सम्मान अवश्य मिलता है।

इस अवसर पर उप निरीक्षक संजय ओझा, रमाकांत सिंह, देवेंद्र राय, रामजी सैनी, श्यामलाल यादव, चंद्रेश्वर सिंह, सकलेंन अहमद, हेड मुहर्रिर हरिनाम यादव, इंद्रजीत यादव, राजेश मौर्य, राजेश यादव सहित थाना परिसर के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। 

Share this story