×

चंदौली में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, AAP नेता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

चंदौली में भैंस चोरी की बढ़ती घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत, AAP नेता ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

चंदौली। जिले के इलिया, शहाबगंज और चकिया क्षेत्र में लगातार हो रही भैंस चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। चोरी की वारदातों पर रोक नहीं लगने से परेशान ग्रामीणों की ओर से आम आदमी पार्टी के चकिया विधानसभा अध्यक्ष राजेश द्विवेदी 'मुन्नू गुरु' ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर त्वरित कार्रवाई की मांग की।

राजेश द्विवेदी ने जिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया कि क्षेत्र के कई गांवों में लगातार पशु चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भैंस ग्रामीण परिवारों की आजीविका का प्रमुख साधन होती है और चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।

उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की कि भैंस चोरी में शामिल गिरोहों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।

आम आदमी पार्टी नेता ने कहा कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों का पुलिस और प्रशासन से विश्वास उठ जाएगा। उन्होंने प्रशासन से पशुपालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और चोरी की घटनाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बात सुनने के बाद मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से रिपोर्ट लेकर उचित कदम उठाए जाएंगे।

Share this story