×

Chandauli Breaking News: रेलवे ट्रैक पर दो मौतों से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Chandauli Breaking News: रेलवे ट्रैक पर दो मौतों से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
बिसौरी-सिरसी के बीच दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत

चंदौली। जिले के बिसौरी-सिरसी रेलवे ट्रैक पर एक किलोमीटर के दायरे में हुए दो अलग-अलग हादसों में ट्रेन की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों घटनाओं में शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की।

पहली घटना में बिसुंधरी गांव निवासी 24 वर्षीय सामवंत कुमार की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना में करीब 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। अज्ञात युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं, जबकि घटनाओं के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

Share this story