×

चंदौली भारतमाला एक्सप्रेसवे निर्माण मामला, धरौली में किसानों की खड़ी धान की फसल को रौंदा

Chandauli News, Chandauli hindi news, Chandauli news in hindi, Chandauli breaking news, Chandauli today news, Chandauli police news, Chandauli ki khabar, Chandauli news today

चंदौली। जिले में चल रहे भारतमाला परियोजना के अंतर्गत वाराणसी रांची कोलकाता एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य को लेकर किसानों ने जमकर बवाल काटा। आपको बता दे की इस परियोजना में कुछ किसानों का मुआवजा नहीं मिला है जिसको लेकर किसानों ने जमकर जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की वही कार्य संस्थान द्वारा ली गई पोकलैंड और जेसीबी को रोकने का प्रयास किया मौके पर पहुंचे। प्रशासन एसडीएम चकिया को दो थाने की फोर्स के द्वारा भीड़ को हटाया गया।


वहीं किसानों का आरोप है कि हम लोगों को मुआवजा नहीं मिला और हमारी खड़ी फसल को बर्बाद जेसीबी द्वारा की गई है इसका हम लोगों को फसल का नुकसान व जल्द से जल्द हम लोग को मुआवजा दिया जाए वहीं उन्नी नीति में गाटा संख्या 207 संजय सिंह धरौली निवासी धान की रोपाई के बाद फसल बर्बाद कर दी गई। जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिल पाया है वहीं दूसरी ओर कृष्णावती और दिलीप गाटा संख्या 758 का भी मुआवजा नहीं मिल पाया है। जिसको लेकर किसानों ने बवाल काटा जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और फसल का नुकसान के मुआवजा के साथ जमीन का भी मुआवजा दिया जाए नहीं तो हम लोग आगे धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे, मौके पर ऊंचाई समेत दो थाने की फोर्स के साथ एक प्लाटून पीएसी मौजूद रही। मौके पर किस संजय सिंह दिलीप सिंह विवेक सिंह भोला सिंह आदि किसान मौजूद रहे।

Share this story