×

चंदौली में 3.92 करोड़ का सोना बरामद, कार में बना रखा था गुप्त बॉक्स, दो गिरफ्तार

चंदौली में 3.92 करोड़ का सोना बरामद, कार के गियर बॉक्स के नीचे बना रखा था गुप्त बॉक्स; दो गिरफ्तार  चंदौली। बिहार से दिल्ली की ओर जा रही एक KIA Carens कार से चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में छिपाकर सोना ले जाया जा रहा था। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।  पुलिस के अनुसार, बरामद पीली धातु का कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई।  मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर चेकिंग  पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की KIA Carens कार संख्या HR22W2830 से दो लोग बिहार की तरफ से दिल्ली जा रहे हैं और उनके पास अवैध रूप से सोना रखा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने नवही पुलिया हाईवे पर वाहनों की जांच शुरू की।  इसी दौरान संदिग्ध कार को बिहार की तरफ से आते हुए देखा गया। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को साइड से निकालकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया।  गियर बॉक्स के नीचे मिला गुप्त बॉक्स  पूछताछ के दौरान चालक की पहचान जुबेर मुबारक शेख, निवासी सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा बताया।  पुलिस के मुताबिक, वाहन को भगाने की वजह पूछने पर दोनों ने बताया कि कार के गियर बॉक्स के नीचे एक विशेष बॉक्स बनाकर उसमें सोना छिपाया गया है और वे इसे दिल्ली लेकर जा रहे थे।  इसके बाद दोनों की निशानदेही पर गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए बॉक्स को खोला गया। वहां कपड़े के लंबे बेल्ट में भूरे रंग के सेलो टेप से लपेटकर रखी गई दो सिल्लियां बरामद हुईं। दोनों ने बरामद पीली धातु को सोना बताया। हालांकि, उसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।  वजन कराया गया तो 2.565 किलो निकला सोना  पुलिस ने बरामदगी की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग को दी। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी वैल्यूअर/सुनार के माध्यम से बरामद धातु की जांच और वजन कराया गया।  जांच में कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम पाया गया। वैल्यूअर के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद पीली धातु विदेश में निर्मित सोना बताया गया है।  पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद सोना नियमानुसार Revenue Intelligence Department को सुपुर्द कर दिया गया।  दो आरोपी गिरफ्तार  इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है—  जुबेर मुबारक शेख, निवासी अहिल्या नगर, थाना शांगली, जिला शांगली, महाराष्ट्र। मनीष कुमार, निवासी लाजपत नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा।  पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और सोना छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई KIA Carens कार HR22W2830 भी बरामद की है।  चंदौली पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई  पूरी कार्रवाई थाना चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सोने को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

 चंदौली। बिहार से दिल्ली की ओर जा रही एक KIA Carens कार से चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने बड़ी मात्रा में सोना बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, कार के गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए विशेष बॉक्स में छिपाकर सोना ले जाया जा रहा था। मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, बरामद पीली धातु का कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये बताई गई है। बरामदगी के बाद आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग को भी मामले की जानकारी दी गई।

 

मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर चेकिंग

पुलिस को सूचना मिली थी कि सफेद रंग की KIA Carens कार संख्या HR22W2830 से दो लोग बिहार की तरफ से दिल्ली जा रहे हैं और उनके पास अवैध रूप से सोना रखा हुआ है। सूचना के आधार पर थाना चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने नवही पुलिया हाईवे पर वाहनों की जांच शुरू की।

इसी दौरान संदिग्ध कार को बिहार की तरफ से आते हुए देखा गया। पुलिस ने कार को रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने वाहन को साइड से निकालकर भागने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया।

 

गियर बॉक्स के नीचे मिला गुप्त बॉक्स

पूछताछ के दौरान चालक की पहचान जुबेर मुबारक शेख, निवासी सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई। उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम मनीष कुमार, निवासी फतेहाबाद, हरियाणा बताया।

पुलिस के मुताबिक, वाहन को भगाने की वजह पूछने पर दोनों ने बताया कि कार के गियर बॉक्स के नीचे एक विशेष बॉक्स बनाकर उसमें सोना छिपाया गया है और वे इसे दिल्ली लेकर जा रहे थे।

इसके बाद दोनों की निशानदेही पर गियर बॉक्स के नीचे बनाए गए बॉक्स को खोला गया। वहां कपड़े के लंबे बेल्ट में भूरे रंग के सेलो टेप से लपेटकर रखी गई दो सिल्लियां बरामद हुईं। दोनों ने बरामद पीली धातु को सोना बताया। हालांकि, उसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।

वजन कराया गया तो 2.565 किलो निकला सोना

पुलिस ने बरामदगी की जानकारी आयकर विभाग और राजस्व आसूचना विभाग को दी। संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में सरकारी वैल्यूअर/सुनार के माध्यम से बरामद धातु की जांच और वजन कराया गया।

जांच में कुल वजन 2 किलो 565.720 ग्राम पाया गया। वैल्यूअर के अनुसार इसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये है। आयकर विभाग की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बरामद पीली धातु विदेश में निर्मित सोना बताया गया है।

पुलिस की कार्रवाई पूरी होने के बाद बरामद सोना नियमानुसार Revenue Intelligence Department को सुपुर्द कर दिया गया।

दो आरोपी गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है- जुबेर मुबारक शेख, निवासी अहिल्या नगर, थाना शांगली, जिला शांगली, महाराष्ट्र। मनीष कुमार, निवासी लाजपत नगर, जिला फतेहाबाद, हरियाणा।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 5 मोबाइल फोन और सोना छिपाने के लिए इस्तेमाल की गई KIA Carens कार HR22W2830 भी बरामद की है।

चंदौली पुलिस और SOG की संयुक्त कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना चंदौली पुलिस और स्वाट/SOG टीम ने संयुक्त रूप से की। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सोने को संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Share this story