×

चंदौली में पेड़ से लटकता मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, नहीं हो पाई मृतक की पहचान

चंदौली में पेड़ से लटकता मिला 65 वर्षीय वृद्ध का शव, नहीं हो पाई मृतक की पहचान
संवाददाता - मनीष द्विवेदी

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के बसंतु की मड़ई गांव में बुधवार सुबह आम के पेड़ से लटकता हुआ 65 वर्षीय अज्ञात वृद्ध का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की कोशिश में जुट गई। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने जब आम के पेड़ से लटकता हुआ शव देखा तो हैरान रह गए। घटना की खबर तेजी से क्षेत्र में फैल गई। जिससे आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए।

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंचे अली नगर थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को पेड़ से नीचे उतार कर आसपास के लोगों से पहचान करने की कोशिश की गई। लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान का प्रयास जारी है। साथ ही घटना के कर्म की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टि मामला आत्महत्या का प्रतीक हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही जांच का पता चल सकेगा।

Share this story

×