×

चन्दौली में जीवित्पुत्रिका पर्व पर डूबे दोनों मासूमों के शव बरामद, क्षेत्र में पसरा मातम

चन्दौली में जीवित्पुत्रिका पर्व पर डूबे दोनों मासूमों के शव बरामद, क्षेत्र में पसरा मातम

चंदौली। जीवित्पुत्रिका पर्व के दिन स्नान के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबे दोनों मासूम बच्चों के शव सोमवार को बरामद कर लिए गए।

चंदौली।

जानकारी के अनुसार, कंदवा थाना क्षेत्र के चारी गांव के रहने वाले 12 वर्षीय पियूष यादव पुत्र सियाराम यादव और उसका साथी हिमांशु यादव नदी में नहाने गए थे। गहराई में जाने के कारण दोनों मासूम पानी में डूब गए।

चंदौली।

सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान चलाया। सुबह लगभग आठ बजे एक बच्चे का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे बच्चे का शव दोपहर करीब 12 बजे मिला।

घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। बच्चों के शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share this story